Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

मंतेश्वर की सभा से ममता बनर्जी का भाजपा पर तंज, पार्टी के नेताओं को दिया कड़ा संदेश

उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे या भाजपा की मदद करेंगे, उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा

19 Apr 2026

मंतेश्वर की सभा से ममता बनर्जी का भाजपा पर तंज, पार्टी के नेताओं को दिया कड़ा संदेश

पूर्व बर्दवान। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा मंतेश्वर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सिद्दिकुल्ला चौधरी के समर्थन में आयोजित की गई थी।
सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में लोकसभा में भाजपा की “नाक कट गई” और अब वह अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों की बात तो करती है, लेकिन उसके इरादे साफ नहीं हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक अब तक लागू क्यों नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को उनके धार्मिक ग्रंथों की शपथ दिलाकर अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रभावित कर रही है।
साथ ही ममता बनर्जी ने पार्टी के भीतर असंतोष को लेकर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बिना नाम लिए तृणमूल नेता अहमद हुसैन शेख को निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इतने साहसी हो गए हैं कि वे उनकी सभा में भी शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे या भाजपा की मदद करेंगे, उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मंतेश्वर में उम्मीदवार सिद्दिकुल्ला चौधरी और स्थानीय नेता अहमद हुसैन शेख के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते कुछ कार्यकर्ता चुनाव प्रचार से दूर रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंतेश्वर की सभा से ममता बनर्जी का भाजपा पर तंज
उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे या भाजपा की मदद करेंगे, उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News